Connect with us

नई दिल्ली

चाचा-चाची के वैवाहिक जीवन में भतीजे की एंट्री, चाची ने पति को ठुकराकर रचाई भतीजे से शादी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

प्यार अंधा होता है। ऐसा ही एक मामला भागलपुर जिले के सुल्‍तानगंज में सामने आया है। चाची और भतीजे के बीच ऐसा प्‍यार हुआ दोनों शादी की जिद पर अड़ गए। परिजन नहीं आने तो मामला महिला पुलिस हेल्प डेस्क के पास पहुंच गया। लेकिन चाची ने जेठानी के बेटे यानी भतीजे से ही शादी रचा ली।
थाना क्षेत्र के मिरहट्टी पंचायत के वीरबन्ना गांव के नंदेश्वरी मांझी की शादी 2017 में हिंदू रीति-रिवाज से मुंगेर जिले के बरदह निवासी मीनाक्षी के साथ हुई थी। शादी के बाद चार वर्षों तक पति-पत्नी के बीच काफी अच्छे संबंध रहे। लेकिन 2021 में इन दोनों के सुखी वैवाहिक जीवन में मनीष की एंट्री हुई।
धीरे-धीरे मीनाक्षी अपने ही पति के बड़े भाई के बेटे से प्यार कर बैठी। दोनों के प्यार के परवान चढ़ते ही इनके घरवालों को भी पता चल गया। घरवालों ने दोनों को रिश्ते की दुहाई देकर समझाने की लाख कोशिशें की, लेकिन दोनों के सिर चढ़े इश्क ने इन रिश्तों को भी माना। इश्क के खेल में कई बार स्वजनों ने मनीष और मीनाक्षी को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। आखिर पति नंदेश्वरी मांझी अपने स्वजनों के साथ सुल्तानगंज थाने पहुंचा और महिला डेस्क से मदद की गुहार लगाई।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement