Connect with us

नैनीताल

रामनगर में नया पर्यटन जोन हाथीडंगर सफारी के लिए खुलेगा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

सुबह व शाम 25-25 जिप्सियों से पर्यटक जंगल में 35 किलोमीटर के दायरे में घूम सकेंगे
रामनगर। कार्बेट नेशनल पार्क में पर्यटकों का दबाव कम करने के लिए रामनगर में एक और पर्यटन जोन खोलने की तैयारी हो गई है। एक मार्च से खोले जा रहे हाथीडंगर जोन में सुबह व शाम 25-25 जिप्सियों से पर्यटक सफारी करेंगे। जंगल में 35 किलोमीटर के दायरे में पर्यटक घूम सकेंगे।
वर्तमान में कार्बेट नेशनल पार्क में ढिकाला, बिजरानी, ढेला, गिरिजा, झिरना, दुर्गादेवी, पाखरो, सोनानदी पर्यटन जोन हैं। इसके अलावा बाहरी क्षेत्र रामनगर वन प्रभाग में सीतावनी और तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अंतर्गत फाटो पर्यटन जोन संचालित हैं। अब तराई पश्चिमी वन प्रभाग में ही एक और पर्यटन जोन हाथीडंगर के नाम से खोला जा रहा है। इस जोन की तैयारी कई महीनों से चल रही थी।
जंगल के भीतर पर्यटकों की सफारी के लिए ट्रैक भी तैयार हो चुका है। जिप्सी संचालन के अलावा गाइड के रूप में भी स्थानीय लोगों को यहां रोजगार मिलेगा। जोन का शुभारंभ कुमाऊं के मुख्य वन संरक्षक पीके पात्रो व विधायक दीवान सिंह बिष्ट करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कारों की खरीद पर पंजीकरण शुल्क माफ, कैबिनेट ने 12 अहम प्रस्तावों को दी मंजूरी

Select Language

Advertisement