Connect with us

नैनीताल

रामनगर रेंज के पूछड़ी क्षेत्र में अतिक्रमण प्रभावित क्षेत्र का ड्रोन से किया सर्वे

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रामनगर। प्रभागीय वनाधिकारी तराई पश्चिमी वन प्रभाग प्रकाश चंद्र आर्य के निर्देशन  में रामनगर रेंज के पूछड़ी क्षेत्र में अतिक्रमण प्रभावित क्षेत्र का ड्रोन सर्वे कार्य किया गया।
अतिक्रमण पर प्रभावी कार्यवाही हेतु पूछडी के रहमत नगर , बिहारी टप्पर आदि में सर्वेक्षण एवम मुनादी हेतु वन क्षेत्राधिकारी रामनगर श्री जे पी डिमरी व रेंज कर्मियो को निर्देशित किया गया। जल्द ही अतिक्रमण के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
मौके पर प्रभागीय वनाधिकारी तराई पश्चिमी वन प्रभाग श्री प्रकाश चंद्र आर्य, एस o डी o ओ o श्री प्रदीप धौलाखंडी, प्रशिक्षु एस o डी o ओ oश्री मुदित आर्य रेंज अधिकारी श्री जे पी डिमरी,वन दरोगा श्री मोहन पाण्डे,सोनी शर्मा आदि वन कर्मी उपस्थित रहे।

Select Language

Advertisement