हल्द्वानी

हल्द्वानी हिंसा में नहीं सिपाही ने गोली मारकर की थी बिहार के प्रकाश कुमार सिंह की हत्या

सिपाही ने पत्नी से अवैध संबंध होने पर घटना को दिया अंजाम, सिपाही गिरफ्तार, हुआ निलंबित
हल्द्वानी। आंवला चौकी गेट के पास बिहार के युवक का शव मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है। चोरगलिया थाने के सिपाही ने पत्नी से अवैध संबंध होने पर प्रकाश कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या की थी। इस दौरान सिपाही का उसकी पत्नी व साले समेत पांच लोगों ने साथ दिया।
आरोपितों ने बनभूलपुरा दंगे में मौत दिखाने के लिए हत्या को गौला नदी के आंवला चौकी गेट के पास इसे अंजाम दिया था। मामले में सिपाही को गिरफ्तार करते हुए निलंबित भी कर दिया गया है।
गुरुवार (15 फरवरी) को एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि नौ फरवरी को आंवला चौकी गेट के पास बिहार के छिनैगांव, जिला भोजपुर सिन्हा निवासी 25 वर्षीय प्रकाश कुमार सिंह उर्फ अविराज पुत्र श्याम देव सिंह का शव मिला था।
प्रारंभिक जांच में ही युवक की हत्या की बात सामने आई थी। इस पर बनभूलपुरा थाने में अज्ञातों के विरुद्ध हत्या की धारा में प्राथमिकी की गई थी। एसओजी ने सर्विलांस की मदद ली और विवेचक ने मोबाइल की जांच की। सामने आया कि प्रकाश कुमार सिंह सितारंगज में कुछ साल पहले काम कर चुका था। इसी बीच उसकी दोस्ती वहीं के रहने वाले सूरज बाईन से हो गई थी।
सूरज के जरिए प्रकाश की दोस्ती चोरगलिया थाने के सिपाही बीरेंद्र सिंह के साले प्रेम सिंह से हुई और घर आना-जाना शुरू हो गया। इसी दौरान प्रकाश का संपर्क सिपाही की पत्नी से हुआ और उसने उससे अवैध संबंध बना डाले। इस दौरान उसने वीडियो भी बनाई और सिपाही की पत्नी को ब्लैकमेल करने लगा।
प्रकाश सिपाही की पत्नी से हजारों रुपये ले चुका था। ब्लैकमेलिंग से तंग आकर महिला ने यह बात अपने सिपाही पति को बताई। इसके बाद सिपाही ने पत्नी, साले व दो अन्य लोगों के मिलकर प्रकाश की हत्या की साजिश रची।
आठ नवंबर को उसे हल्द्वानी में आंवला चौकी गेट के पास बुलाया। सिपाही ने उसे गोली मार दी। इस घटना को बनभूलपुरा दंगा से जोड़ने का प्रयास किया, मगर पुलिस से बच नहीं पाए। चार आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक आरोपित महिला प्रियंका अभी फरार है।
सिपाही ने कबूला कि उसने गोली अवैध पिस्टल से मारी थी। इससे पहले प्रकाश से अवैध संबंध का वीडियो डिलीट करने को कहा था। जब वह नहीं माना तो गोली मार दी। इसी बीच बनभूलपुरा दंगा हो गया। उन्हें लगा था कि वह पुलिस से बच जाएंगे।
ये हैं आरोपी
• ग्राम आलावृद्धि, पोस्ट नागवानाथ, थाना खटीमा निवासी सिपाही बीरेंद्र सिंह
• ग्राम धौराडाम, थाना किच्छा निवासी व सिपाही बीरेंद्र का साला प्रेम सिंह
• शक्तिफार्म नंबर एक बैकुंठनगर सितारगंज निवासी सूरज बाईन
• वार्ड नंबर 14 इंदिरानगर बनभूलपुरा निवासी नईम खान
• ग्राम आलावृद्धि, पोस्ट नागवानाथ, थाना खटीमा निवासी प्रियंका (फरार)।

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी