Report by : CWN Desk
Published at :
अब भीमताल के एक मंदिर में दो गुलदारों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, देखिए…

क्षेत्रीय लोगों ने वन विभाग से रात्रि में गश्त लगाने की मांग की
(कमल जगाती) नैनीताल
। उत्तराखण्ड के घोड़ाखाल में एक गुलदार के गोल्ज्यू देवता के मंदिर का वीडियो सामने आने के बाद अब भीमताल से भी एक मन्दिर से दो गुलदारों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।क्षेत्रीय लोगों ने वन विभाग से इसकी शिकायत की और रात्रि में गश्त लगाने की मांग की।
नैनीताल में भीमताल के गोरखपुर क्षेत्र में दो गुलदारों के एकसाथ चहलकदमी का सी.सी.टी.वी.फुटेज सामने आया है। घने रिहायशी क्षेत्र में सुनील थापा के मकान के आगे बने मंदिर के सामने से दोनों गुलदार शीश झुकाते हुए निकले। वीडियो देर रात का बताया जा रहा है। मंदिर में बिजली की मालाएं जगमगा रही हैं और दोनों गुलदार एक के पीछे एक निकल रहे हैं। इस घटना का सी.सी.टी.वी. फुटेज सामने आने के बाद उस क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल है। दोनों गुलदार मंदिर के सामने वाली सड़क को छोड़कर पहाड़ी की तरफ निकल गए। गामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी जिसके बाद वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त लगाने की तैयारी कर ली है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›