Report by : CWN Desk
Published at :
नैनीताल मुक्तेश्वर में सीजन की पहली बर्फबारी हुई, देखिए वीडियो

(कमल जगाती) नैनीताल। उत्तराखण्ड में नैनीताल के मुक्तेश्वर में दिखी सीजन की पहली बर्फबारी। स्नो फलक्ष पड़ने के बाद स्थानीय लोग खुशी से झूम उठे।
उत्तराखण्ड मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के अनुसार बुधवार और गुरुवार को नैनिताप के पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम खराब होने के साथ बरसात और बर्फबारी होने का अनुमान लगाया गया था। बुधवार को मौसम के करवट लेने के साथ ही बरसात शुरू हो गई जिज़के बाद गुरुवार को सावेरे से ही बर्फबारी शुरू हो गई। नैनीताल समेत अन्य क्षेत्रों में बरसात ही हुई लेकिन मुक्तेश्वर के देवस्थल व अन्य उच्च पर्वतीय श्रृंखलाओं में बर्फबारी हुई। नैनीताल की सबसे ऊंची पहाड़ी नयना पीक(चायना पीक)में बर्फबारी देखी गई। बर्फबारी से स्थानीय लोग भी खुश दिखे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›