Report by : कालू वर्मा
Published at :
उत्तराखंड पुलिस का आधिकारिक फेसबुक पेज हैक, पेज पर बदली फोटो
उत्तराखंड पुलिस का आधिकारिक फेसबुक पेज हैक, पेज पर बदली फोटो

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस का आधिकारिक फेसबुक पेज हैक हो गया। एसटीएफ और साइबर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। खबर के वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत फेसबुक आईडी की डीपी को बदला। 
साइबर अपराधियों ने पुलिस को चुनौती दी है। कहीं से पासवर्ड और लॉगिन आईडी हासिल कर फेसबुक की डिस्प्ले पिक्चर बदल दी। पुलिस का लोगो हटाकर एक युवती की अश्लील फोटो लगाई। कुछ ही देर में लोगों ने इस पर कमेंट करने शुरू कर दिए। हालांकि, कुछ देर बाद पुलिस की सोशल मीडिया टीम ने डीपी को बदला। एसटीएफ एसएसपी आयुष अग्रवाल और साइबर पुलिस की टीम इसकी जांच में जुट गई है। 

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›