Connect with us

नई दिल्ली

ओखलकांडा का ग्रामीण दो पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉


खनश्यू थाने की अवैध शराब के खिलाफ है चौथी कार्यवाही
धानाचूली(नैनीताल)। थाना खनश्यू (नैनीताल)के अंतर्गत एक व्यक्ति को दो पेटी अंग्रेजी शराब के साथ खनश्यू पुलिस ने गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की है।
बृहस्पतिवार को थानाध्यक्ष भुवन सिंह राणा ने बताया खनश्यू थाने के पश्या गाँव पोस्ट, देवली निवासी पूरन चंद्र फुलारा(48) पुत्र गणेश दत्त फुलारा को 2 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को पूछताछ में उक्त व्यक्ति ने बताया वाहन की क़िस्त नही चुका पाने के कारण वह अवैध शराब के धंधे में लिप्त हो गया।वही गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष भुवन राणा, कांस्टेबल ललित आगरी, जयकिशन सिंह,विनोद यादव शामिल रहे। एसओ राणा ने बताया पिछले महीने 1 फरवरी को खोले गए इस थाने का अवैध शराब का चौथा मामला है। उन्होंने कहा अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा।

Select Language

Advertisement