Report by : CWN Desk
Published at :
छत्तीसगढ़। दुर्ग जिले में तैनात आईपीएस अभिषेक पल्लव आजकल अपनी कार्यशैली को लेकर खूब चर्चाओं में हैं। यातायात नियमों का पालन करवाने की उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। लोग उनकी कार्यप्रणाली की सराहना कर रहे हैं। अब एक युवती के तमंचे के साथ रील बनाने के मामले में युवती की क्लास लेने का वीडियो वायरल हो रहा है। युवती को समझा रहे हैं आखिर तमंचे संग रील बनाने की क्या जरूरत पड़ी।