Connect with us

उत्तराखण्ड

एक वर्ष बाद उत्तराखंड में कोरोना का मामला सामने आया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मरीज की हालत सामान्य, जीनोम सिक्वेंसिंग कराई जाएगी
देहरादून। प्रदेश में करीब एक वर्ष बाद कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है। 12 दिनों से मैक्स अस्पताल में भर्ती 77 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ.संजय जैन ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मरीज की हालत सामान्य है। अब उनकी जीनोम सिक्वेंसिंग कराई जाएगी।
सीएमओ ने बताया कि एक वर्ष पूर्व आईसीएमआर का रिपोर्टिंग पोर्टल बंद हो गया था। उसके बाद से उत्तराखंड में कोविड का कोई नया मरीज रिपोर्ट नहीं हुआ। अब राज्य के आईएचआईपी पोर्टल पर रिपोर्टिंग कराई जा रही है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ.सीएस रावत ने बताया, ओएनजीसी से रिटायर बुजुर्ग परिवार के साथ चकराता रोड पर रहते हैं। वे शुगर एवं हृदय की बीमारी से पीड़ित हैं। 28 दिसंबर को उनकी कोविड जांच हुई, जिसकी रिपोर्ट 29 को मिली। इसकी जानकारी 30 दिसंबर को मैक्स अस्पताल ने साझा की। उन्होंने बताया गया कि परिजन मरीज को डिस्चार्ज कराकर घर ले गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुनस्यारी में बिना अनुमति बनाए गए 10 वीआईपी हट, तत्कालीन डीएफओ डॉ. विनय भार्गव को कारण बताओ नोटिस

Select Language

Advertisement