Report by : Paras Bisht
Published at :
उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होंगी

17 मार्च को समाप्त होंगी परीक्षाएं, विद्यालयी शिक्षा परिषद ने परीक्षा कार्यक्रम जारी किया
रामनगर। उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होंगी और 17 मार्च को समाप्त होंगी। विद्यालयी शिक्षा परिषद ने परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया। इस वर्ष 2.10 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं कुल 1228 केंद्रों पर परीक्षाएं देंगे।
माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में शुक्रवार को बैठक में परीक्षा कार्यक्रम तय हुआ। परिषद की सभापति सीमा जौनसारी ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षाएं 16 जनवरी से 15 फरवरी के बीच कराई जाएंगी। परिषद की सचिव नीता तिवारी के अनुसार, गंभीर रोगों से पीड़ित और दिव्यांगता वाले बच्चों को परीक्षा के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा। दो घंटे के पेपर में 40मिनट जबकि तीन घंटे की अवधि वाले पेपर में ऐसे बच्चों को एक घंटे का अतिरिक्त वक्त दिया जाएगा। रहा है। बैठक में अपर निदेशक महावीर सिंह बिष्ट, परिषद के अपर सचिव बीएसएस रावत, सीपी रतूड़ी आदि भी मौजूद रहे। गतवर्ष बोर्ड परीक्षाएं 16 मार्च को शुरू हुई थीं, जबकि इस बार 16 मार्च तक परीक्षाएं संपन्न हो जाएंगी। इस वर्ष रिजल्ट तीस अप्रैल से पूर्व जारी करने की तैयारी है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›