Report by : CWN Desk
Published at :
ऑपरेशन सिलक्यारा: सुरंग के अंदर फंसे मजदूरों ने 9 दिन बाद खाया खाना, आप भी देखें..

सुरंग में छह इंच के नए पाइप के जरिये मजदूरों को प्लास्टिक की 24 बोतलों में भरकर खिचड़ी भेजी गई
उत्तरकाशी। सुरंग के अंदर फंसे मजदूरों को नौ दिन बाद पका भोजन नसीब हुआ। सोमवार को सुरंग में आर पार किए गए छह इंच के नए पाइप के जरिये मजदूरों को प्लास्टिक की 24 बोतलों में भरकर खिचड़ी भेजी गई। फंसे मजदूर नौ दिन से चने और सूखे मेवे खाकर तंग आ गए थे और पका हुआ खाना भेजने का आग्रह कर रहे थे।
बता दें सिलक्यारा सुरंग में मलबा आने से फंसे 41 मजदूरों को पानी की लाइन के लिए लगी चार इंच की पाइप से सूखे मेवे भेजे जा रहे थे। इसमें चने, काजू, किशमिश, बादाम शामिल थे। पानी और ऑक्सीजन भी इसकी पाइप से सप्लाई किए जा रहे थे। इस पाइप की चौड़ाई कम होने से अंदर फंसे 41 लोगों के लिए पका हुआ खाना पहुंचा पाना मुश्किल हो रहा था। ऐसे में एस्केप टनल बनने तक मजदूरों के लिए लाइफ सपोर्ट बढ़ाने को एक और छह इंच का पाइप सोमवार शाम को मलबे के आरपार किया गया। इस पाइप से पहली बार मजदूरों के लिए पका खाना पहुंचाया गया। डॉक्टरों की सलाह पर श्रमिकों को अभी हल्का पका खाना ही दिया जाएगा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›