Report by : CWN Desk
Published at :
सुरंग में फंसे श्रमिकों ने एंडोस्कोपिक फ्लेक्सी कैमरे की मदद से की बात, देखिए वीडियो

प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री को पुनः फोन कर सिलक्यारा सुरंग में फँसे श्रमिकों के राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली

सुरंग में फंसे श्रमिकों ने एंडोस्कोपिक फ्लेक्सी कैमरे की मदद से की बात, देखिए वीडियो

देहरादून। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को पुनः फोन कर सिलक्यारा, उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सुरंग में फँसे श्रमिकों के राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने  प्रधानमंत्री  को 6 इंच व्यास की पाइप लाइन के सफलता पूर्वक मलबे के आर पार किए जाने एवं इसके माध्यम से भोजन एवं अन्य आवश्यक सामान श्रमिकों तक पहुँचाने के विषय में अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने श्रमिकों से एंडोस्कोपिक फ़्लेक्सी कैमरे की मदद से हुई बातचीत एवं उनकी कुशलता की जानकारी भी  पीएम को दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि सभी श्रमिकों को सुरक्षित निकालना हमारी शीर्ष प्राथमिकता है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›