Connect with us

उत्तराखण्ड

रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में डकैती के मुख्य आरोपी के ममेरे भाई को सहसपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

आरोपी से दो जिंदा कारतूस, 325 बोर का तमंचा मिला, आरोपी से गहन पूछताछ
देहरादून। दून में राज्य स्थापना दिवस पर राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में डकैती मामले में मुख्य आरोपी के ममेरे भाई को सहसपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से दो जिंदा कारतूस, 325 बोर का तमंचा भी मिला। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ करने में जुटी है।
रिलायंस कंपनी की ज्वैलरी शॉप में उत्तराखंड स्थापना दिवस पर दिनदहाड़े डकैती हुई थी। राष्ट्रपति दौरे के बीच इस वारदात ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा दिए थे। लिहाजा, सीएम को भी इस मामले में पुलिस पर सख्ती करनी पड़ी थी। पुलिस डकैतों की खोज को लगातार दबिश दे रही है। लेकिन, मुख्य आरोपी पकड़ से बाहर चल रहे हैं। दूसरी ओर, सहसपुर थाना पुलिस को इस बीच कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रिंस कुमार के ममेरे भाई सुड्डू पुत्र शत्रुघन सिंह निवासी जमालपुर अमनौर मडौडा सारन बिहार को रामपुर पीठ बाजार के पास सारना नदी से धर दबोचा। आरोपी से 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस भी मिला, जिसके बाद उसके खिलाफ सहसपुर में आर्म्स ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि डकैती के गैंग ने जासूसी के लिए उसे भेजा था। इसके बाद से ही आरोपी क्षेत्र में आकर पुलिस कार्रवाई पर नजर रख रहा था।
वहीं सेलाकुई में किराये पर रहे पांच आरोपीराजपुर रोड पर रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में डकैती डालने वाले गैंग ने 17 सितंबर को ही सेलाकुई में किराये पर कमरा ले लिया था। इसके लिए आरोपियों के एक साथी ने 15 और 16 सितंबर को वहां कई घर तलाशे। तब पांच बदमाशों ने घंटाघर के पास फास्टफूड का काम करने की बात कहकर बंजारा गली तिराहे के पास सतीश कुमार का मकान किराये पर लिया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया, सेलाकुई से आरोपियों के बारे में सुराग मिले हैं। आरोपियों ने 12 हजार रुपये महीने में कमरा लिया था। इनमें छह हजार रुपये एडवांस दिए गए थे। 16 अक्तूबर को पीड़ित अपनी मां को लेकर पीजीआई चंडीगढ़ चले गए थे। इस बीच, मकान पर केवल किरोयदार रहे। पांचों बदमाश छह हजार रुपये के अलावा शेष किराया चुकाए बिना फरार हो गए थे। इसके बाद आरोपी कहां गए, इसका पता लगाया जा रहा है। उधर, पुलिस ने रिलायंस शोरूम और हरिद्वार गेस्ट हाउस से मिली इन आरोपियों की वीडियो फुटेज मकान मालिक सतीश कुमार को भी दिखाई। उन्होंने वारदात में शामिल प्रिंस, विक्रम और अन्य दो आरोपियों की अपने घर में किराये पर रहने की पुष्टि की।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement