Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, सात जिलों में बहुत भारी वर्षा की चेतावनी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। राज्य में लगातार हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए उत्तराखंड के सात जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार को देहरादून, पौड़ी, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  बाहरी व्यक्ति उत्तराखंड में कृषि एवं उद्यान के उद्देश्य से नहीं खरीद पाएंगे भूमि

अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने छह जुलाई तक जलभराव, बाढ़ और भूस्खलन की आशंका जताई है। बीते 24 घंटे में राज्य में औसतन 35 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य 8.6 मिलीमीटर के मुकाबले चार गुना अधिक है।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी-बाजपुर मार्ग से लकड़ी दोहन मामले में एक माह तक किसी भी तरह की लकड़ी उठाने पर रोक लगाई

तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को दून में अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस, पंतनगर में 28, मुक्तेश्वर में 17.3 और नई टिहरी में 21.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है।

Select Language

Advertisement