Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में स्कूल बंद

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल और बागेश्वर जिलों के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बिजली चमकने और कई दौर की तेज बारिश की चेतावनी भी दी गई है।
अन्य जिलों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार मानसून सामान्य से अधिक सक्रिय है और इसका कारण जलवायु परिवर्तन तथा मौसम के पैटर्न में हो रहा बदलाव है। पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश के चलते नदियों-नालों का जलस्तर बढ़ा हुआ है और भूस्खलन की घटनाओं की आशंका भी बनी हुई है।
आने वाले दिनों की बात करें तो 18 सितंबर तक प्रदेशभर में तेज बारिश के दौर जारी रहने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की अपील की है।
वहीं, टिहरी जिले में सुरक्षा की दृष्टि से बड़ा कदम उठाते हुए प्रशासन ने कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी परिस्थितियों में सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है। भारी बारिश के चलते आमजन से सतर्कता बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।

Select Language

Advertisement