Connect with us

उत्तराखण्ड

क्रिकेट कोच नरेंद्र शाह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश

Published

on

खबर शेयर करें 👉

महिला क्रिकेटरों से अश्लील बातचीत का कथित ऑडियो हुआ था वायरल
देहरादून। महिला क्रिकेटरों से अश्लील बातचीत का कथित ऑडियो वायरल होने के बाद घिरे क्रिकेट कोच नरेंद्र शाह के खिलाफ एसएसपी ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। शाह के खिलाफ सोमवार को एक किशोरी ने शिकायत प्रकोष्ठ में तहरीर दी थी।
बता दें कि तीन दिन पहले नरेंद्र शाह ने जहर खा लिया था। उन्हें दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि यह कदम उन्होंने एक ऑडियो वायरल होने के बाद उठाया। इस ऑडियो में बात करने वाला खुद को नरेंद्र शाह बता रहा है। इसके बाद किशोरी से अश्लील बातें कर रहा है। तीन दिनों तक इस मामले में कोई शिकायत नहीं आई थी। इस बीच महिला आयोग ने भी संज्ञान लेते हुए पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। अब एक लड़की की ओर से एसएसपी शिकायत प्रकोष्ठ में तहरीर दे दी। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है। कई दिनों से तहरीर का इंतजार किया जा रहा था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement