Connect with us

हल्द्वानी

रामनगर में बिजली लाइन ठीक करते वक्त करंट लगने से आउटसोर्स कर्मी की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

राम नगर के गेबुआ में बिजली लाइन की मरम्मत के दौरान 25 वर्षीय संविदा कर्मी चंद्रभान की करंट लगने से मौत हो गई। वहीं कालाढूंगी में घर से व्यक्ति की लाश मिली।

हल्द्वानी। रामनगर के गेबुआ क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। रविवार सुबह बिजली की लाइन ठीक करने के दौरान 25 वर्षीय आउटसोर्स कर्मचारी चंद्रभान की करंट लगने से मौत हो गई। चंद्रभान बैलपड़ाव विद्युत सब स्टेशन में ठेकेदारी प्रथा के तहत काम करता था।
क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित होने पर चंद्रभान पोल पर चढ़कर लाइन की मरम्मत कर रहा था। उसी दौरान उसका सिर 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से छू गया। करंट लगते ही वह पोल से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
मौके पर मौजूद साथी कर्मचारी उसे तुरंत राम नगर अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। ऊर्जा निगम के अधिकारियों के अनुसार यह हादसा शटडाउन की प्रक्रिया पूरी होने से पहले पोल पर चढ़ने के कारण हुआ। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं दूसरी ओर, कालाढूंगी क्षेत्र के चकलुवा में 42 वर्षीय पान सिंह का सड़ा-गला शव उनके घर से बरामद हुआ है। वे घर में अकेले रहते थे और कई दिनों से बंद कमरे के भीतर थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Select Language

Advertisement