Connect with us

देहरादून

देहरादून में दर्दनाक हादसा: चलती कार पर गिरा पेड़, एक की मौत, कई घायल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। चकराता रोड पर अचानक एक बड़ा पेड़ चलती कार पर गिर गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के समय वहां से गुजर रहा एक स्कूटी सवार भी पेड़ की चपेट में आ गया, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पेड़ गिरने से सड़क पर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया और लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने पेड़ को हटाने और जाम को खुलवाने के लिए कड़ी मशक्कत की। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है और मृतक की शिनाख्त की जा रही है।

Select Language

Advertisement