Report by : CWN Desk
Published at :
हल्द्वानी में नुमाइश के दौरान भाजपा नेता के बेटे से मारपीट, विरोध पर नेता पर तानी रिवॉल्वर

देहरादून। राजधानी देहरादून में रविवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात में बाइक सवार दो युवकों ने भाजपा नेता और पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित नेगी (22) की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना प्रेमनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पीपल चौक माण्डुवाला में उस समय हुई जब रोहित नेगी अपने दोस्तों के साथ कार में बैठे थे।

मृतक के दोस्त अभिषेक बर्तवाल (निवासी तिलवाड़ी, थाना सेलाकुई) ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि रविवार देर रात वे अपने दोस्तों के साथ गाड़ी में पीपल चौक माण्डुवाला में थे। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों में से एक ने उनकी कार पर सामने से गोली चला दी। गोली रोहित नेगी की गर्दन पर लगी। घायल रोहित को तुरंत उनके दोस्त ग्राफिक एरा अस्पताल, झाझरा ले गए, जहां डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया।

अभिषेक बर्तवाल की तहरीर के आधार पर प्रेमनगर थाने में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में घटना के पीछे मृतक रोहित नेगी के दोस्त की महिला मित्र से आरोपी के जान-पहचान का मामला सामने आया है।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि घटना के दिन रोहित अपने उसी दोस्त, उसकी महिला मित्र और अन्य दोस्तों के साथ नयागांव में एक अन्य दोस्त के घर पर था। उसी दौरान महिला मित्र के मोबाइल पर आरोपी का फोन आया और दोनों के बीच बहस हो गई। बहस के बाद आरोपी ने आवेश में आकर पीपल चौक माण्डुवाला पर रोहित नेगी पर गोली चला दी।

फिलहाल प्रेमनगर पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर कार्रवाई में जुटी हुई हैं। रोहित नेगी की हत्या से क्षेत्र में आक्रोश और सनसनी का माहौल है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›