Report by : CWN Desk
Published at :
रामनगर में सड़क हादसे में बैंक कर्मी की मौत, पेड़ से टकराई कार

हरिद्वार। बालावाली मार्ग पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब तेल से भरे टैंकर ने ओवरटेक करते समय बाइक सवार पति-पत्नी को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक इस्तकार (44 वर्ष) और उसकी पत्नी यासीन (40 वर्ष), उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के थाना नागल अंतर्गत सराय आलम गांव के निवासी थे। दोनों शुक्रवार को लक्सर में दवाइयां लेने आए थे और शाम के समय बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे लक्सर बालावाली मार्ग पर कुड़ी नेतवाला गांव के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे एक तेल के टैंकर ने उन्हें ओवरटेक करने की कोशिश की। इस दौरान बाइक असंतुलित हो गई और दोनों दंपत्ति टैंकर की चपेट में आ गए।
हादसे में इस्तकार की मौके पर ही कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल यासीन ने अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में ही दम तोड़ दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल, रुड़की भेज दिया गया। उप निरीक्षक दीपक चौधरी ने बताया कि फरार टैंकर चालक की तलाश की जा रही है और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›