Report by : CWN Desk
Published at :
रुद्रपुर में भीषण सड़क हादसा, मची चीख पुकार, कई लोग घायल, वीडियो वायरल

रुद्रपुर: पंतनगर के मटकोटा स्थित नेशनल हाईवे पर आज एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में एक बस और एक छोटा हाथी आमने-सामने टकरा गए।
हादसे में छोटा हाथी में सवार दर्जनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इसके साथ ही इंटरसिटी बस में सवार कई यात्री भी इस हादसे में चोटिल हुए हैं।
सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और सिडकुल जा रहे कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। इन लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए घायलों की जान बचाई। फिलहाल, घायलों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
मुख्य बिंदु:
* रुद्रपुर में भीषण सड़क हादसा
* बस और छोटा हाथी की टक्कर
* दर्जनों मजदूर और यात्री घायल
* स्थानीय लोगों ने की मदद
* पुलिस जांच में जुटी

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›