Connect with us

सोशल मीडिया वायरल

घात लगाए गुलदार ने कुत्ते पर मारा झपट्टा, वीडियो वायरल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार भेल अस्पताल की घटना, लोगों के शोर मचाने से बची कुत्ते की जान

हरिद्वार। भेल अस्पताल के आसपास गुलदार का आतंक बना हुआ है। म गलवार देर रात गुलदार ने कुत्ते को निवाला बनाने के लिए झपट्टा मारा। आसपास लोगों के शोर मचाने पर गुलदार दीवार फांदकर भाग खड़ा हुआ। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
भेल अस्पताल के कर्मचारियों ने गुलदार का वीडियो बनाया है। रात करीब 9 बजे भेल अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर गुलदार पहुंच गया। गुलदार कुत्ते को निवाला बनाने पार्किंग में खड़ी गाड़ियों की ओट में छिप गया। मौका मिलते ही गुलदार ने वहां घूम रहे कुत्ते पर झपट्टा मार दिया। वीडियो बना रहे कर्मचारियों के शोर सुनकर कुत्ते की जान बच गई। गुलदार भाग खड़ा हुआ। गुलदार दिखने से लोगों में दहशत बनी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement