Connect with us

उधमसिंह नगर

बेटी के प्रेम प्रसंग से क्षुब्ध होकर माता-पिता ने की ऑनर किलिंग

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अपराध छिपाने के लिए शव का अंतिम संस्कार करने के लिए अपने पैतृक गांव लेकर गए
ऊधम सिंह नगर। जिले के पहाड़गंज में संदिग्ध हालात में किशोरी की मृत्यु मामले में नया मोड़ आ गया है। किशोरी के पिता और मां ने ही पड़ोसी युवक से प्रेम प्रसंग के चलते गला दबा उसकी हत्या (आनर किलिंग) कर दी। बाद में शव लेकर मूल गांव रामपुर के अजीमनगर पहुंच गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई है।
पुलिस ने आरोपित माता-पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सीओ सिटी निहारिका तोमर ने बताया कि पहाड़गंज निवासी शफी अहमद की 15 वर्षीय पुत्री शबाना की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। घटना के बाद स्वजन शव दफनाने के लिए अजीमनगर रामपुर (उप्र) ले गए। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचित किया कि शबाना का पड़ोसी सलमान के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके कारण उसकी मां खातून जहां और पिता शफी अहमद ने गला घोंटकर उसकी हत्या की है।

यह भी पढ़ें 👉  तीर्थनगरी की मर्यादा और जनकल्याण के लिए लड़ेंगे लोकसभा चुनाव: डॉ स्वामी संतोषानंद

इस सूचना पर कार्रवाई कर रम्पुरा चौकी प्रभारी नवीन बुधानी टीम के साथ अजीमनगर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर रुद्रपुर आ गए। शबाना के मुंह और गले में चोट के निशान मिले। डाक्टर के पैनल से हुए पोस्टमार्टम में मौत गला घोंटकर होने की पुष्टि हुई। इस पर पुलिस ने आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सीओ सिटी तोमर ने बताया कि मृतका के माता-पिता ने प्रेम प्रसंग से क्षुब्ध होकर गला घोंटकर हत्या की। बाद में अपराध छिपाने के लिए शव का अंतिम संस्कार करने के लिए अपने पैतृक गांव बजावाला, थाना अजीमनगर ले गए।

Select Language

Advertisement