Report by : CWN Desk
Published at :
सीबीआई ने सीजीएसटी के अधीक्षक को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया

रुद्रपुर के शिकायतकर्ता मुकेश कुमार ने सीबीआई के एसपी से की थी शिकायत
देहरादून। सीबीआई ने सीजीएसटी के अधीक्षक को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। शिकायतकर्ता मुकेश कुमार निवासी रुद्रपुर ऊधमसिंह नगर ने सीबीआई के एसपी से शिकायत की थी कि उनकी पत्नी सिग्नेचर इंटरनेशनल कारपोरेशन नाम फर्म का संचालन कर रहीं हैं, वह प्लास्टिक सामान का व्यापार करते हैं।
कुछ कारणों के चलते इनकी फर्म की जीएसटी नंबर को निलंबित कर दिया गया, जिसके कारण उनका व्यवसाय रुक गया है। इस समस्या को लेकर वह 21 फरवरी को अधीक्षक केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) के अधीक्षक योगेश अग्रवाल से मिले और समस्या बताई।
शिकायतकर्ता ने बताया ने अधीक्षक ने समस्या का समाधान के लिए 15 हजार रुपये की मांग की और कुछ कुछ दस्तावेज भी मांगे। धमकी दी कि यदि रिश्वत नहीं दी तो वह जीएसटी नंबर हमेशा के लिए बंद कर देगा जिससे उनका व्यवसाय चौपट हो जाएगा। शिकायत पर एसपी सीबीआई देहरादून सेक्टर एसके राठी ने एक टीम गठित कर तत्काल कार्रवाई ने निर्देश दिए। जांच के बाद सोमवार को सीबीआई के एक टीम रूद्रपुर पहुंची और आरोपित को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। अधीक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›