Connect with us

उधमसिंह नगर

सितारगंज में आठ साल के छात्र के साथ दो शिक्षकों ने किया दुष्कर्म

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पीड़ित के पिता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया
उधमसिंह नगर।
सितारगंज में दो शिक्षकों पर आठ साल के छात्र के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। क्षेत्र के ग्रामीण अंचल के निजी स्कूल प्रबंधन ने शिकायत मिलने पर एक शिक्षक को हटा दिया था, जबकि एक शिक्षक पहले ही स्कूल छोड़ चुका था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़ित बालक के पिता ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा कक्षा आठ का छात्र है। वह काफी दिनों से गुमसुम और डरा सहमा रहता था। काफी पूछने पर बालक ने बताया कि हाथीखाना मोहल्ला निवासी लव गुप्ता और ग्राम बिरिया निवासी जयप्रताप सिंह उर्फ चन्नू एक वर्ष से उसके साथ दुष्कर्म कर रहे हैं। शिक्षकों ने इसकी जानकारी किसी अन्य को देने पर अनुत्तीर्ण करने और परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी थी। आरोप लगाया है कि अन्य बच्चों के साथ भी इस तरह का कृत्य किया था।
कोतवाल भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 377, 506 व बालकों का संरक्षण अधिनियम 5 व 6 के तहत केस दर्ज कर लिया है। दोनों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कवि कुमार विश्वास की राम कथा से सियावर रामचंद्र की जय की ध्वनि से गूंजी हरकी पैड़ी, देखिए वीडियो..

Select Language

Advertisement