Report by : Paras Bisht
Published at :
इंटरनेशन गुडविल इंडिया सोसाइटी के क्षेत्रीय अधिवेशन मे हरिद्वार की भागीदारी

हरिद्वार- इंटरनेशनल गुडविल सोसाइटी, उत्तराखण्ड/ देहरादून चैप्टर द्वारा आयोजित तृतीय क्षेत्रीय अधिवेशन में हरिद्वार चैप्टर के संरक्षक जगदीश लाल पाहवा तथा सचिव अरुण कुमार पाठक के साथ-साथ एस.एस. राणा ने भी प्रतिभाग किया। मसूरी रोड स्थित एक होटल‌में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान ही ‘उत्तराखण्ड के सशक्तिकरण तथा बदला में चुनौतियाँ’ विषय पर राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों व उच्चाधिकारियों ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट व सराहनीय योगदान के लिये अनेक विभूतियों को ‘उत्तराखण्ड रत्नश्री’ सम्मान से सम्मानित किया गया तथा अन्य चैप्टर के प्रतिनिधिओं को भी प्रतीक चिन्ह प्रदान किये गये।
अधिवेशन में अपने विचार रखते हुए हरिद्वार चैप्टर के संरक्षक व वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा ने कहा कि इंटरनेशनल गुडविल सोसाइटी एक गैर राजनीतिक संगठन है, जो वर्षों से राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सेवा अनेक प्रकल्पों के माध्यम से समाजसेवा के कार्य करती आ रही है। समय-समय पर आयोजित गोष्ठियों के दौरान होने वाले विचार मंथन के माध्यम से भी सोसाइटी शासन व प्रशासन को सहयोग करती रहती है।
विचार गोष्ठी में वक्ताओं के पैट्रोलियम, हाइड्रो पावर, वन संरक्षण, जल संरक्षण, पलायन, रोज़गार, सगन्ध उत्पादों के विकास तथा फसलों को जंगली जानवरों से होने वाले नुकसानों के बारे में अपने विचार रखे। वक्ताओं में इंटरनेशनल गुडविल सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. योगेन्द्र नारायण, देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष आर. मीनाक्षी सुंदरम, एरोमैटिक रिसर्च सेंटर के उपेन्द्र चौहान, उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम के संदीप सिंह, भारतीय वानिकी सेवाओं से जयराज, ओएनजीसी की निदेशक अन्वेषण श्रीमती सुषमा रावत तथा टीएचडीसी इंडिया लि. सहित कई के अन्य संस्थाओं के उच्चाधिकारी शामिल रहे।
‘उत्तराखण्ड रत्नश्री’ सम्मान से विभूषित होने वालों‌ में टीएचडीसी इंडिया लि. के सीएमडी आर. के विश्नोई, राम सिंह मीणा (आईपीएस), सुषमा रावत, ब्रह्मकुमारी मंजू दीदी, पद्मश्री लोकसंगीतज्ञ डा. माधुरी बड़थ्वाल, राम लाल द्विवेदी (ओएनजीसी), आशीष पंत (एसयूवीजेएन), सुनील राय, प्रो. जी. रघुराम, टी.एस. मान (शिक्षा), डा. महेश कुड़ियाल प्रमुख रहे।
कार्यक्रम का मुख्य संचालन देहरादून चैप्टर के सचिव कुवर राज अस्थाना ने किया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›