Report by : CWN Desk
Published at :
अवैध लकड़ी से लदी पिंकअप वैन जब्त, तस्कर फरार

लालकुआं(नैनीताल)- तराई पूर्वी वन प्रभाग की टीम ने सूचना के आधार पर कारवाई करते हुए अवैध लकडी से लदी एक पिंकअप वैन को पकड़ने में सफलता हासिल की है। लकड़ी तस्कर मौके से फरार हो गया। वन विभाग की टीम ने वैन को जब्त कर फरार लकड़ी तस्करों के खिलाफ वन अधिनियम एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है जिनकी तलाश जारी है। पकड़ी गई लकड़ी की कीमत लगभग 60 हजार रुपए से अधिक बताई जा रही है।

अवैध लकड़ी से लदी पिंकअप वैन जब्त, तस्कर फरार


वन विभाग की टीम में वन सुरक्षा दल के दरोगा पान सिंह मेहता, निर्मल रावत, भुवन चंद्र तिवारी, चदन सिंह मौजूद रहे। वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद बिष्ट ने बताया कि क्षेत्र में अवैध लकड़ी तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन तथा लकड़ी तस्करी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं कि जायेगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›