Report by : CWN Desk
Published at :
पिथौरागढ़ के लिए देहरादून से जल्द शुरू होगी हवाई सेवा, डीजीसीए ने मिली अनुमति

देहरादून। पिथौरागढ़ के लिए देहरादून से हवाई सेवा शुरू करने के लिए डीजीसीए ने पायलट टेस्ट पूरा कर लिया है, जल्द यहां उड़ान संचालन की अंतिम अनुमति मिल सकती है।
केंद्र सरकार देहरादून – पिथौरागढ़ के बीच उड़ान सेवा के तहत 19 सीटर विमान सेवा संचालित करने की इजाजत दे चुकी है। इसके लिए फ्लाई बिग कंपनी का चयन किया जा चुका है, लेकिन कंपनी के पास अनुभवी पायलट नहीं होने के कारण अब तक यह सेवा शुरू नहीं हो पाई है। अब कंपनी ने पायलट का इंतजाम कर लिया है, उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (उकाडा) के सीईओ सी रविशंकर ने बताया कि गत सप्ताह ही डीजीसीए ने पायलट का टेस्ट पूरा कर लिया है, अब जल्द पायलट को लाइसेंस मिलने की उम्मीद है। इसके बाद ही सेवा शुरू होने की संभावना है। इस बीच डीजीसीए ने पिथौरागढ़ एयरपोर्ट से उड़ान संचालन के लिए एक साथ चार साल का लाइसेंस प्रदान कर दिया है। पहले उक्त लाइसेंस छह – छह महीने की अवधि के लिए प्रदान किया जाता था।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›