Connect with us

उत्तराखण्ड

एकल महिलाओं को स्वरोजगार के लिए दो लाख रुपये 75 प्रतिशत सब्सिडी दिए जाने की योजना

Published

on

खबर शेयर करें 👉

प्रस्तावित योजना में 25 वर्ष से 45 वर्ष तक की एकल महिलाओं को शामिल किया जाएगा
देहरादून। राज्य की एकल महिलाओं को स्वरोजगार में मदद करने के उद्देश्य से धामी सरकार उन्हें सस्ता कर्ज देने जा रही है। महिला बाल विकास विभाग इस संबंध में अगली कैबिनेट में प्रस्ताव लाने जा रहा है। इसके तहत अधिकतम दो लाख रुपये वाली परियोजना की लागत पर प्रदेश सरकार की ओर से 75 प्रतिशत तक सब्सिडी दिए जाने की योजना है।
विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि महकमे के सर्वे के मुताबिक, प्रदेश में लगभग चार लाख एकल महिलाएं हैं। लेकिन प्रस्तावित योजना में 25 वर्ष से 45 वर्ष तक की एकल महिलाओं को शामिल किया जाएगा। ऐसी महिलाओं की कुल संख्या डेढ़ लाख तक पहुंच रही है।
विभाग चयनित महिलाओं को स्वरोजगार करने में मदद करेगा। उन्हें सहकारी बैंक से 50 हजार से दो लाख रुपये तक लागत वाली परियोजना पर अधिकतम 75 तक सब्सिडी दी जाएगी। शेष 25 धनराशि भी बिना गारंटर के लोन स्वरूप दी जाएगी। इसके लिए महिला की सालाना आय 72 हजार रुपये से कम होनी चाहिए। एकल महिलाओं में विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता व अविवाहित महिलाएं शामिल होंगी।

यह भी पढ़ें 👉  प्रभारी मंत्री रेखा आर्या पहुंची पूर्णागिरि घटना स्थल, मृतको के परिजनों को दी सांत्वना तो घायल श्रद्धालुओं का जाना हालचाल

Select Language

Advertisement