Report by : CWN Desk
Published at :
हल्द्वानी- लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के गौलापार स्थित तारानवाड लछमपुर में एक झोपड़ी में आग लगने से लाखों रुपए के नुकसान हो गया। आग की इस घटना से घरेलू सामान सहित जेवर, केश व स्कूटी भी जल कर राख हो गई
प्राप्त सूचना के अनुसार गौलापार निवासी प्रताप चंद की झोपड़ी में आज तड़के सुबह आग लग गई। इस घटना से झोपड़ी के साथ ही घर में रखा पूरा सामान जल कर राख हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस व दमकल विभाग ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।