Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस कर रही जांच पड़ताल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रामनगर(नैनीताल)-रामनगर में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। क्षेत्र वासियों का कहना है कि उन्होंने तड़के तीन बजे गोली चलने की आवाज सुनी थी। पुलिस को सुबह सड़क किनारे युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अस्पताल पहुंचे युवक के परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी करने की मांग को लेकर हंगामा किया। मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। जानकारी के अनुसार पुलिस को चोरपानी रोड पर युवक का शव सड़क किनारे पड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर युवक की शिनाख्त 27 वर्षीय अरविंद उर्फ पप्पी सागर पुत्र छत्रपाल निवासी लूटाबढ़ के रूप में हुई। पुलिस शव को रामनगर का अस्पताल लेकर पहुंची, जहां युवक के परिजनों ने अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया है कि युवक को दो गोली लगी है। पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश कर रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement