Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी में यूपी से लेकर बिहार के 98 संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस ने पकड़ा

वनभूलपुरा क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्यवाई, किरायेदार सत्यापन अभियान में 31 भवन मालिकों का चालान
हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में पुलिस के किरायेदार सत्यापन अभियान में 98 संदिग्ध पकड़े गए। मामले में पुलिस ने 31 भवन मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया। मंगलवार सुबह ही क्षेत्र में पीएसी के साथ पुलिस फोर्स को देख क्षेत्र में हलचल मची रही।
एसपी सिटी हरबंस सिंह, सीओ भूपेन्द्र सिंह धौनी, कोतवाल हरेन्द्र चौधरी, एसओ वनभूलपुरा नीरज भाकुनी, एसओ काठगोदाम विमल मिश्रा ने मंगलवार सुबह वनभूलपुरा क्षेत्र में पीएसी और थानों के पुलिस बल के साथ औचक सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान क्षेत्र के मलिक का बगीचा, सफदर का बगीचा, पप्पू का बगीचा, इंदिरानगर व गांधीनगर में संदिग्ध व्यक्तियों और किरायेदारों का सत्यापन किया गया। किरायेदारों सत्यापन नहीं कराने पर पांच भवन स्वामियों का 5-5 हजार रुपये का चालान कर 25 हजार रुपये जुर्माना वसूला। इसके अतिरिक्त 26 भवन स्वामियों के खिलाफ 10-10 हजार रुपये सहित कुल 2 लाख 60 हजार की चालानी कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट न्यायालय को भेजी गई।
अभियान के दौरान 98 संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस पकड़कर थाने ले आई थी। सभी उत्तर प्रदेश के जिला पीलीभीत, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, बरेली और बिहार राज्य के जिला बेतिया, पश्चिमी चम्पारण, पूर्वी चम्पारण के थे। सभी का भौतिक सत्यापन किया गया। कार्रवाई करते हुए 16 हजार 750 रुपये का अर्थदंड वसूला गया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›