Report by : Paras Bisht
Published at :
ट्रक ड्राइवर से लूट की घटना को अंजाम देने वाले लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

हल्द्वानी- पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट द्वारा ट्रक ड्राइवर के साथ हुई लूट की घटना का तत्काल अनावरण करने व अभियुक्तों को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु अधिनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। हरबंस सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी व भूपेंद्र सिंह धोनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में हरेंद्र चौधरी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित की गई। टीम द्वारा अज्ञात अभियुक्तगणों की तलाश करने के लिए आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को बारीकी से चेक किए गए। पुलिस टीम के द्वारा तीन-पानी गौला बायपास रोड पर चैकिंग के दौरान एवं मुखबिर द्वारा बताया कि जिन व्यक्तियों द्वारा मंडी बाईपास में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था वो तीनों व्यक्ति अवला गेट से तीन पानी रेलवे क्रॉसिंग बरेली रोड की तरफ से आ रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तीनों व्यक्तियो को रोकने लगे तो वह पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे जिन्हें पुलिस टीम द्वारा तीनों अभियुक्तों को आवश्यक बल प्रयोग कर पकड़ लिया गया। नाम पता पूछते हुए भागने का कारण पूछा तो पहले व्यक्ति ने अपना नाम फरमान अली उर्फ मोंटी पुत्र वाहिद अली उम्र -20 वर्ष बताया तथा अन्य 02 नाबालिकों से पूछताछ में उन्होंने बताया कि उनके द्वारा मंडी बाईपास में पिकअप ड्राइवर सहित अन्य तीन लोगों से लूट की घटना को अंजाम दिया गया था।

कार्यवाही में उपस्थित पुलिस टीम-

1-प्रभारी चौकी मंडी गुलाब सिंह कांबोज
2 -हेडकांस्टेबल इसरार नवी
3 कांस्टेबल अरुण राठौर
4, कांस्टेबल ललित मेहरा।
5-कास्टेबल फिरोज

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›