Connect with us

हरिद्वार

पुलिस मुठभेड व लूट के आरोपियों का पुलिस ने लिया कस्टडी रिमांड

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार पुलिस के डर से तुड़वाई थी जमानत, मुजफ्फरनगर जेल में है बंद

हरिद्वार। थाना खानपुर क्षेत्र में लूट एवं पुलिस मुठभेड से सम्बन्धित प्रकरण में थाना खानपुर पुलिस ने मुजफ्फरनगर जेल में बंद अभियुक्त तालिब व मोहित का कस्टडी रिमांड हासिल कर दोनो अभियुक्तों की निशांदेही पर सम्बन्धित माल, घटना में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस जिला मु0नगर उ0प्र0 स्थित मोरना के पास बगीचे  से बरामद करने में सफलता हासिल की।
हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार दबिशों को देख खौफ में आए दोनो अभियुक्त पुराने मुकदमें में जमानत तुडवाकर मुजफ्फरनगर कारागार में  हाजिर हो गये थे। माल बरामदगी के बाद दोनो अभियुक्तों को पुलिस टीम द्वारा वापस मुजफ्फर नगर जेल में दाखिल किया गया।
P.C.R. में लिए गए अभियुक्तों का विवरण-
1- तालिब पुत्र महबूब निवासी ककराला थाना भोपा जिला मु0नगर उ0प्र0
2- मोहित पुत्र राजेश निवासी महाराजनगर थाना भोपा जिला मु0नगर उ0प्र0 
*बरामद संम्पत्ति-*
1- तमंचा 315 बोर, एक खोका कारतूस
2- पीली धातू की एक कान की बाली
3- एक आर0सी0, 02 एटीएम, एक पर्श, एक आधार कार्ड
*पुलिस टीम–*
1-SO खानपुर रविन्द्र कुमार
2-SI नवीन चौहान
3-HC रामवीर सिंह
4-C अरविन्द
5-C अजीत तोमर

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री के सख्त नकल विरोधी कानून के तहत बड़ी कार्रवाई, STF और देहरादून पुलिस ने पकड़ा नकल माफिया हाकम सिंह और उसका गिरोह

Select Language

Advertisement