Connect with us

नई दिल्ली

रिटायर्ड एसडीएम के घर हुई चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया, पुताई करने वाला गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी- जजफार्म निवासी रिटायर्ड एसडीएम के घर हुई चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर पुताई का काम करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस मामले में धर्मेंद्र कश्यप पंचशील कॉलोनी पीलीकोठी के रहने वाले एक चोर को गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कुछ दिन पहले जजफार्म में रहने वाले रिटायर्ड एसडीएम के घर में चोरी हुई थी।
सीओ भूपेंद्र धोनी के नेतृत्व में एसओ मुखानी, काठगोदाम पूरे मामले के खुलासे के लिए लगे हुए थे, एक चोर को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके पास से 2 अंगूठी, कान की टॉप्स मंगलसूत्र समेत कई सारे आभूषण पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। साथ ₹1000 धनराशि भी पुलिस ने बरामद किए हैं, चोर ने उनके यहां पहले पुताई काम किया था,ऐसे में उसको एसडीएम के घर के बारे में पूरी जानकारी थी, इससे पहले धर्मेंद्र तीन मामलों में मुकदमा हुआ,पीछे के गेट का तोड़ा गया,लेकिन सफलता नहीं मिली तो उसके बाद वह मिल गेट का ताला तोड़कर घर के अंदर रखें संदूक से ज्वेलरी और नगदी चोरी करके भाग गया था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement