Report by : CWN Desk
Published at :
चेन स्नेचरों से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली अंतर्गत रानीपुर मोड़ से महिला के गले से चेन झपटने वाले बदमाशों से पुलिस को मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को गोली लगी है। जबकि दूसरा बदमाश भाग निकला। घायल बदमाश को असपताल में भर्ती कराया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›