Report by : CWN Desk
Published at : Updated at :
पुलिस लाइन में धूमधाम से श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया

पहाड़ी गानों के कलाकार स्वेता महरा और गायक गोविंद दिगारी ने अपने गाने सुनाकर समा बांध दिया

कमल जगाती

नैनीताल- श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर तल्लीताल पुलिस लाइन में नैनीताल जिला पुलिस ने जन्माष्ठमी पर धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी के साथ विशिष्ठ अतिथि न्यायमूर्ति शरद शर्मा, न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल, न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित, न्यायमूर्ति विवेक भारती शर्मा मौजूद रहे।

पुलिस लाइन में धूमधाम से श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया

दीप प्रज्वलन के बाद गायक गोविंद दिगारी ने अपने कार्यक्रम की शुरुवात देशभक्ति भरे बॉर्डर फ़िल्म के “संदेशे आते हैं” गाने से करी। इसके बाद उन्होंने “घर आजा परदेशी, की तेरी मेरी एक जिन्दड़ी” गाना गाया। शो में खुशी पाण्डे ने अपना नृत्य पेश किया और गायक राकेश खण्डवाल ने गाना सुनाया।
कार्यक्रम में चीफ स्टैंडिंग काउंसिल चंद्रशेखर सिंह रावत, हाइकोर्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष डी.सी.एस.रावत, सपा नेता शोएब अहमद, प्रिंसिपल बिड़ला विद्या मंदिर अनिल शर्मा, एस.पी.जगदीश चंद्रा, ए.एस.पी.हरबंश सिंह, सी.ओ.भूपेंद्र सिंह धौनी, सी.ओ.विभा दीक्षित आदि मौजूद रहे। पुलिस लाइन मैदान में श्री कृष्ण जन्मोत्सव के मौके पर थाना चोरगलिया, थाना बनभूलपुरा, थाना कालाढूंगी, कोतवाली लालकुआं, थाना काठगोदाम, कोतवाली भवाली, कोतवाली/थाना तल्लीताल मल्लीताल, फायर सर्विस नैनीताल, थाना बेतालघाट, कोतवाली हल्द्वानी, कोतवाली रामनगर, थाना भीमताल और थाना मुक्तेश्वर ने झांकियां प्रदर्शित की।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›