कालू वर्मा

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर पुलिस लाइन रोशनाबाद  में योग शिविर का हुआ आयोजन

पुलिस कर्मियों ने सपरिवार किया योगाभ्यास, देखिए वीडियो..
पुलिस कर्मियों ने सपरिवार किया योगाभ्यास, देखिए वीडियो..

हरिद्वार। पुलिस लाइन में शुक्रवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर पुलिस जवानों के उत्तम स्वास्थ्य हेतु ऋषिकुल आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज के स्वास्थ्य एंव योग विभाग के योग प्रशिक्षक डा0 ज्ञान प्रकाश सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन रोशनाबाद हरिद्वार में एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया।
योग प्रशिक्षक डा0 ज्ञान प्रकाश सिंह ने बताया कि योग हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। प्रत्येक व्यक्ति को नियमित रूप से योग करना चाहिए। इससे शरीर के साथ साथ मन और मस्तिष्क भी स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा कि खास तौर पर  पुलिस कर्मी जिस तनाव और भागदौड़  की जिंदगी जीते हैं उसमे योग  बहुत ही लाभ दायक है। उक्त योगा शिविर में पुलिस अधिकारी/कर्मचारी एंव पुलिस परिवार की महिलाओं ने बढ चढकर प्रतिभाग  किया गया।

पुलिस कर्मियों ने सपरिवार किया योगाभ्यास, देखिए वीडियो..