Connect with us

हरिद्वार

पुलिस ने बालिकाओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। पुलिस ने कनखल और जगजीतपुर में स्थित स्कूलों में महिला सुरक्षा से जुड़े ऐप गौरी शक्ति के बारे में छात्राओं और महिला शिक्षिकाओं को जागरूक किया इसके साथ ही उन्हें आत्मरक्षा के गुर सिखाए।
पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड की ओर से चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल जगजीतपुर की छात्राओं को महिला सुरक्षा के बारे में जागरूक कराया गया। कनखल पुलिस के अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार कपिल ने किया। थाना कनखल से महिला उपनिरीक्षक सोनल रावत, उप निरीक्षक अंशुल अग्रवाल, महिला कांस्टेबल पूनम सौरियाल, शक्ति सेल्फ डिफेंस से महिला कांस्टेबल शोभा, रितु, सुष्मिता, शशि बाला, मंजीता ने स्कूल में लड़कियो को आत्म सुरक्षा तकनीकों से परिचित कराया। लड़कियों को महिला सुरक्षा से जुड़े ऐप ‘गौरा शक्ति’ के बारे में भी जागरूक किया। जिससे पुलिस बच्चों और महिलाओं को सुरक्षा प्रदान कर सके। सभी छात्रों और शिक्षकों को अपने मोबाइल में ‘उत्तराखंड पुलिस ऐप’ डाउनलोड करने के लिए भी कहा गया। कार्यक्रम में 250 छात्राओं एवं 50 शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। दिशा पटपटिया, श्रीया कपूर, मान्या बत्रा, संघमित्रा त्यागी एवं अन्य छात्राओं ने अपने सवाल भी किए। जिनका जवाब देकर उन्हें संतुष्ट किया गया। आद्या बिष्ट, अक्षिता गोयल, रिद्धि गर्ग ने प्रसन्न्ता का अनुभव साझा किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement