Report by : CWN Desk
Published at :
अस्पताल में उचित व्यवस्था न होने से गर्भवती ने सड़क पर बच्ची को दिया जन्म

यमुनोत्री। धाम से लगे राना चट्टी में अस्पताल में समय पर उचित व्यवस्था न मिलने पर गर्भवती महिला ने दुकान की गैलरी में बच्ची को जन्म दिया। बताया जा रहा है कि महिला के पेट में अभी एक बच्चा होने की संभावना है। सड़क के बच्ची को जन्म देने पर शासन प्रशासन के मानसून के दौरान गर्भवतियों को सुविधा देने के बड़े-बड़े दावे की खुल रही है। 
बताया जा रहा है कि यमुनोत्री क्षेत्र से लगे गीठ पट्टी के बनास गांव की गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर  परिजनों ने राना चट्टी एएनएम सेंटर में भर्ती कराया। लेकिन यहां उन्हें एएनएम ही नहीं मिली। इसके बाद वह महिला को बड़कोट लेकर जाने लगे। तभी रास्ते में महिला को प्रसव पीड़ा बढ़ गई।
परिजनों ने महिला को एक दुकान में बैठाया, जहां महिला ने बेटी को जन्म दिया। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश चौहान ने कहा कि इस बीच आसपास लोग एकत्रित हुए और 108 को सूचना दी। मुकेश चौहान ने बताया कि फिलहाल जच्चा-बच्चा ठीक है जिन्हें 108 के माध्यम से बड़कोट भेज दिया गया है। क्षेत्र की स्वस्थ्य सेवा और सिस्टम के दावों पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई। 

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›