Report by : CWN Desk
Published at :
नैनीताल के मुक्तेश्वर में मनचलों का जुलूस: कालिख पोत मारी चप्पलें, चटाई बिच्छू घास

नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर स्थित सतोली में ग्रामीणों ने मनचलों को सिखाया सबक। चेहरे पर कालिख पोत चप्पलों से धुनाई की और बिच्छू घास चटाई। वीडियो वायरल।

नैनीताल।  उत्तराखंड के पहाड़ों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर स्थानीय ग्रामीण अब खुद सख्त रुख अपना रहे हैं। नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर क्षेत्र से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां सतोली गांव में ग्रामीणों ने छेड़छाड़ करने वाले मनचलों को रंगे हाथों पकड़कर कड़ा सबक सिखाया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, ये युवक काफी समय से गांव की महिलाओं और लड़कियों का पीछा कर रहे थे। ग्रामीणों ने कई बार चेतावनी दी, लेकिन उनकी हरकतें बंद नहीं हुईं। अंततः ग्रामीणों का धैर्य टूट गया और उन्होंने मनचलों को मौके पर ही दबोच लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी युवकों के चेहरे पर कालिख पोत दी।
गुस्साए ग्रामीणों ने इसके बाद मनचलों पर चप्पलों की बौछार कर दी। इतने से भी जब मन शांत नहीं हुआ, तो पहाड़ी इलाकों में पाई जाने वाली तीखी बिच्छू घास (कंडाली) से उनकी जमकर पिटाई की। बिच्छू घास की चुभन और जलन से आरोपी युवक माफी मांगते नजर आए।
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोग ग्रामीणों के इस साहसिक कदम की सराहना कर रहे हैं। यूज़र्स का कहना है कि मनचलों के लिए ऐसा कड़ा सबक बहुत ज़रूरी था।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›