Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में कोटाबाग के युवक को गोली मारने के आरोपी प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

तिकोनिया चौराहे पर देर रात युवक पर चलाई थी गोली
हल्द्वानी। तिकोनिया चौराहे पर देर रात सेल्समैन को गोली मारने के आरोपी प्रॉपर्टी डीलर युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तमंचा भी बरामद कर लिया है जिससे गोली चलाई गई थी। मामले में आर्म्स एक्ट की धारा बढ़ाते हुए पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है।
मूलरूप से कोटाबाग और हाल मल्ला गोरखपुर निवासी उमेश सिंह बिष्ट पर 27 नवंबर की रात उस समय गोली चलाई गई थी जब वह देहरादून से लौट रहे अपने भाई को लेने जा रहे थे। आरोप है कि तिकोनिया चौराहे के पास मल्ला गोरखपुर निवासी हेमंत सिंह बिष्ट ने उन्हें पीछे से आवाज दी। फोन पर बात कर रहे उमेश ने अनसुना कर दिया। आरोप है कि हेमंत ने तमंचे से उन पर फायर झोंक दिया। गोली उमेश के कूल्हे में लगकर पार हो गई। उमेश की चाची भारती बिष्ट की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। टीपीनगर क्षेत्र में पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। भोटियापड़ाव चौकी प्रभारी कुमकुम धानिक ने बताया कि आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ है।बरामद तमंचे से ही गोली चलाई गई थी। आरोपी प्रॉपर्टी डीलर है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement