Connect with us

हल्द्वानी

आज मैदानी इलाकों में धूप तो पहाड़ी इलाकों में बारिश की संभावना

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। पिछले कुछ दिनों से आसमान में छाए बादल आज से छंटने वाले हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार शुक्रवार से हल्द्वानी सहित मैदानी क्षेत्रों में धूप खिलने की संभावना है। हालांकि पहाड़ी इलाकों में आज भी बादल छाए रहने के साथ कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी की संभावना है।
हल्द्वानी सहित मैदानी इलाकों में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ था। इस दौरान अधिकतम तापमान में करीब 7 व न्यूनतम में 3 डिग्री तक की गिरावट आ गई थी। गुरुवार को अधिकतम पारा करीब छह डिग्री तक बढ़कर 27.2 और न्यूनतम करीब 1.5 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 12.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। पंतनगर विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह के अनुसार मैदानी क्षेत्रों में शुक्रवार से मौसम साफ रहेगा। पहाड़ी इलाकों में कुछ जगह बूंदा-बांदी हो सकती है।

Select Language

Advertisement