Report by : gulabsingh
Published at : Updated at :
परमार्थ निकेतन में ‘गंगा समग्र’ की प्रांतीय बैठक का विधिवत शुभारंभ, दायित्व सौंपे

ऋषिकेश उत्तराखंड

परमार्थ निकेतन ऋषिकेश उत्तराखंड में गंगा समग्र की प्रांतीय बैठक का विधिवत शुभारंभ हुआ जिसकी शुरुआत राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामाशीष जी ने की. इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य वक्ता माननीय रामाशीष जी ने गंगा समग्र कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया और कहा भारत में मां गंगा समेत तमाम नदियों के उत्थान के लिए यह गंगा समग्र लंबे समय से काम करता आया है अब उत्तराखंड में भी इस कार्य की शुरुआत कर दी गई है. आध्यात्मिक गुरु श्री चिदानंद महाराज जी ने भी अपने विचार रखें और गंगा समग्र संगठन को अपना आशीर्वाद दिया।

परमार्थ निकेतन में ‘गंगा समग्र’ की प्रांतीय बैठक का विधिवत शुभारंभ, दायित्व सौंपे

इस दौरान परमार्थ निकेतन कार्यक्रम में पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने गंगा समग्र के कार्यक्रम को लेकर इसे बेहतरीन पहल बताया और जिस तरह से गंगा समग्र द्वारा कई राज्यों में पहले नदियों के उत्थान मैं गंगा मां का उत्थान समेत साफ-सफाई तमाम कार्यक्रम किए जाते हैं इसी तरह से उत्तराखंड में भी इसकी विधिवत शुरुआत हुई है जिसके लिए मुख्यमंत्री ने संगठन के इस काम की सराहना के साथ-साथ शुभकामनाएं भी दी.

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी कार्यक्रम को लेकर शुभकामनाएं देते हुए इसे बेहतरीन पहल बताया और कहां उत्तराखंड में मां गंगा समेत तमाम नदियों के उत्थान के लिए गंगा समग्र लगातार पूरी मेहनत से काम करता रहे ऐसी शुभकामनाएं दी.

कार्यक्रम में राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री रामाशीष जी ने कहा कई राज्यों के बाद उत्तराखंड में भी इसकी विधिवत शुरुआत आपसे हुई है मां गंगा की सफाई और जो तमाम नदियां हैं उत्तराखंड में इनके लिए गंगा समग्र की टीम मजबूती से काम करेगी और तमाम नदियों के साथ मां गंगा के उत्थान के लिए हमेशा तत्पर रहेगी पूरी टीम को बधाई देते हुए उन्होंने शुभकामनाएं भी दी.

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ आशीष गौतम जी गंगा समग्र, प्रांत संगठन मंत्री श्री निरंजन त्रिवेदी जी मौजूद रहे इस दौरान कई मुख्य बातों पर चर्चा की गई.

कार्यक्रम में पहाड़ों में पानी के स्तर को बनाए रखने के लिए चाल खाल खोदने वाले और हजारों की संख्या में पौधारोपण करने वाले चन्दन नयाल को मुख्य मंत्री धामी ने एक रुद्राक्ष का पेड़ देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री रामाआशीष जी ने पदाधिकारियों की घोषणा की जिसमें प्रांत संयोजक श्री अरुण घिल्डियाल जी, प्रांत सह संयोजक श्री प्रकाश कुमार जी, प्रांत सह संयोजक श्री भूपेंद्र सिंह (भाई जी) हल्द्वानी व प्रांत सह संयोजक श्री जगदीश तिवारी जी को प्रांत का दायित्व दिया गया !

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›