Report by : gulabsingh
Published at :
उत्तराखण्ड में बदलेगा मौसम का मिजाज, गर्मी से मिलेगी निजात

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तराखंड राज्य में आज रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते मौसम का मिजाज बिगड़ने की संभावना है मौसम विभाग की मानें तो राज्य में 18 अप्रैल से 21 अप्रैल तक मौसम के तेवर तल्ख रहने की संभावना है 19 अप्रैल को राज्य के अनेक जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश ,ओलावृष्टि झोंकेदार हवाएं व तेज अंधड़ चलने की संभावना है जिसके चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक 18 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले के साथ ही गढ़वाल के शेष जिलों में बारिश, आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि, 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार के तेज हवा की संभावनाओं का यलो अलर्ट जारी किया गया है।19 अप्रैल को राज्यभर में भारी बारिश, बिजली चमकने और ओलावृष्टि का ओरेंज अलर्ट है। 20 अप्रैल को भी बाशिश प्रभावित जिलों में यलो अलर्ट है। 19 और 20 अप्रैल को हवा की रफ्तार बढ़कर 40 से 50 किमी प्रति घंटा हो सकती है। वही 21 अप्रैल को राज्य के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश गरज चमक के साथ होने की संभावना जताई है जिसके चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के निदेशक ब्रिकम सिंह के मुताबिक 18 अप्रैल की शाम या रात से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। उन्होंने कहा कि 18 अप्रैल को कई इलाकों में मध्यम वर्षा होगी। लेकिन 19, 20 व 21 अप्रैल को गढ़वाल के अधिकांश जनपदों व कुमाऊं के कुछ जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›