Report by : CWN Desk
Published at :
बीडीसी में आला अधिकारियों के न पहुंचने से जनप्रतिनिधि हुए नाराज


धारी क्षेत्र पंचायत बैठक में उठे बुनियादी मुद्दे

धारी(नैनीताल)। धारी क्षेत्र पंचायत की बैठक में जिले के जिलाधिकारी, सीडीओ अन्य अधिकारियों के ना आने सेजनप्रतिनिधियों में आक्रोश देखने को मिला। जनप्रतिनिधि ने कहा कि अगर जिले के अधिकारी ही बैठक में नहीं आते हैं तो कैसे उनकी समस्याओं का समाधान होगा । वही बैठक में कई बुनियादी मुद्दे लोगों द्वारा उठाए गए।
बुधवार को क्षेत्र प्रमुख आशारानी की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षा, पेयजल, ऊर्जा ,वन, लोनिवि सहित कई बुनियादी प्रमुख मुद्दे जनप्रतिनिधियों ने उठाए। बीडीसी बैठक में जिले के आला अधिकारियों के न पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों में काफी आक्रोश देखने को मिला। वही समस्याओं को लेकर अधिकारी व जनप्रतिनिधियों में कई बार बहस भी हुई। जिला पंचायत सदस्य संजय पांडे ने कई अधिकारियों को क्षेत्र के बारे में कम जानकारी होने व जनता की समस्या जस की तस बनी रहने पर दुख जताया। वही शिक्षा विभाग द्वारा काश्तकार की जमीन में स्कूल बनाने और उनके आवासों को राजस्व विभाग द्वारा तोड़े जाने का मुद्दा कनिष्ठ प्रमुख कृपालसिंह मेहता द्वारा उठाया गया। जिला पंचायत सदस्य पांडे ने विश्व बैक से बनी पदमपुरी से बबियाड़ में हुए घटिया निर्माण कार्य का उल्लेख किया। क्योंकि पाँच साल पहले यह सड़क का निर्माण हुआ था जिसकी आज खस्ताहालत हो चुकी है। वही कहा बीडीसी बैठक में एक ही मुद्दा कई सालों से चलने से जनता का नुकसान हो रहा है। जिले के मुखिया जिलाधिकारी एक बार भी नहीं पहुंचे जिस पर सभी जनप्रतिनिधि रोष व्यक्त किया। इसके अलावा बैठक में में सड़क निर्माण , पानी, जंगली जानवरों से फसलों के नुकसान समस्या, राशन कार्ड की समस्या, आयुष्मान कार्ड, सहित कई मुद्दे उठाए गए। इस अवसर पर प्रमुख आशारानी ज्येष्ठ प्रमुख संजय सिंह बिष्ट, , कनिष्ठ प्रमुख कृपाल सिंह मेहता, जिला पंचायत सदस्य सरना संजय पांडे, तहसीलदार तान्या रजवार, डीडीओ गोपाल गिरी गोस्वामी, पीडी अजय सिंह ,जिला पंचायत राज अधिकारी सुरेश बेनी खंड शिक्षा अधिकारी अंशुल बिष्ट, वन क्षेत्राधिकारी वन प्रभाग विजय मेलकानी, प्रमोद आर्य डॉ हिमांशु कांडपाल, बीडीओ जगदीश पंत, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, संजय गांधी, सहित कई अधिकारी व ग्राम प्रधान व कर्मचारी मौजूद रहे।

अगली बैठक में आला अधिकारी नहीं पहुंचे तो होगा बहिष्कार: प्रमुख आशारानी

धारी। क्षेत्र प्रमुख धारी आशा रानी ने कहा कि अगली बैठक में जिले के आला अधिकारी नहीं पहुंचे तो वह बैठक का बहिष्कार करेंगे । उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि आज बैठक में अधिकारियों के न पहुंचने से कई समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया। इसलिए अगली बैठक में सभी अधिकारियों को आने की अपील की। उन्होंने कहा जनता उनके लिए पहले है। उनकी समस्याओं का समाधान तय समयानुसार अधिकारियों को करना होगा। लापरवाही कतई बर्दाश्त नही की जाएगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›