Connect with us

देहरादून

राजधानी में बिना फार्मासिस्ट चल रहे 60 मेडिकल स्टोरों को पुकिस ने बंद कराया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

एसएसपी अजय सिंह के आदेश पर पूरे जिले में 427 मेडिकल स्टोरों की जांच की गई

देहरादून। पुलिस ने छापेमारी कर बिना फार्मासिस्ट चल रहे 60 मेडिकल स्टोरों को बंद कराया। एसएसपी अजय सिंह के आदेश पर पूरे जिले में 427 मेडिकल स्टोरों की जांच की गई। पुलिस ने स्टोर संचालकों को नशा सामग्री न बेचने की हिदायत भी दी।
दरअसल, एसएसपी को जिलेभर में मेडिकल स्टोरों द्वारा युवाओं को नशीली दवाएं बेचे जाने की शिकायत मिली थी। इसको देखते हुए पुलिस ने शनिवार को चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई स्टोरों से वैध लाइसेंस और डिग्री तलब की। एसएसपी ने बताया चेकिंग में कई स्टोरों में अनियमिताएं पाई गई। 60 स्टोर ऐसे मिले, जो बिना डिग्री और संचालक के चल रहे थे। इन स्टोरों पर ताले जड़ दिए गए। इसकी रिपोर्ट भी ड्रग कंट्रोलर को भेजी गई। उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस सख्त रवैया अपना रही है। ऐसे मेडिकल संचालक जो नियमों का पालन नहीं कर रहे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। डॉक्टर की सलाह के बिना किसी भी नाबालिग या फिर युवाओं को कोई भी दवाइयां उपलब्ध कराना गलत है।
उधर पुलिस की अचानक कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया। सभी थानों को चेकिंग के आदेश दिए गए थे। जैसे ही पुलिस की टीम मेडिकल स्टोरों पर पहुंची, संचालकों के हाथ पांव फूल गए। पुलिस ने सभी स्टोर संचालकों के वैध लाइसेंस और फार्मासिस्ट की डिग्री जांची। स्टोर संचालकों को नशीली दवा नहीं बेचने की सख्त हिदायत दी गई है। जिन स्टोरों में अनियमितता पाई गई है, पुलिस की ओर से इनकी रिपोर्ट बनाई गई है। एसएसपी ने बताया कि मेडिकल स्टोरों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई को विभाग को पत्र भेजा जाएगा। ड्रग कंट्रोलर को रिपोर्ट भेजी जा रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement