Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का कहर: 6 सीनियर छात्रों पर गिरी गाज, लगा भारी जुर्माना

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग और मारपीट के दोषी 6 सीनियर छात्रों पर लगा प्रतिबंध और 25 हजार का जुर्माना। पढ़ें पूरी खबर।

अल्मोड़ा: राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस जूनियर्स के साथ रैगिंग और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। एंटी रैगिंग कमेटी ने मामले की जांच के बाद छह सीनियर छात्रों को दोषी पाया है। इन सभी छात्रों के खिलाफ कॉलेज प्रशासन ने सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।
घटना 28 जनवरी की बताई जा रही है, जब सीनियर्स ने जूनियर्स को अपने कमरे में बुलाकर जबरन सह-शैक्षणिक गतिविधियां कराईं। विरोध करने पर चार छात्रों ने जूनियर्स के साथ मारपीट की और शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। इसके अलावा, एक छात्र ने जूनियर से प्रैक्टिकल फाइल बनवाई, जबकि दूसरा छात्र घटना के दौरान वहां मौजूद था।
शिकायत मिलने पर कॉलेज की एंटी रैगिंग कमेटी ने आपात बैठक बुलाई और मामले की गहनता से जांच की। मारपीट के मुख्य दोषी चार छात्रों पर 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही, इन चारों समेत कुल छह छात्रों को अगले छह महीनों के लिए कॉलेज की सभी गतिविधियों से प्रतिबंधित कर दिया गया है।
कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई यूजीसी (UGC) और नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) की गाइडलाइंस के तहत की गई है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में ऐसी कोई घटना दोबारा हुई, तो दोषी छात्रों को सीधे कॉलेज से निष्कासित कर दिया जाएगा। इस कड़े रुख से कैंपस में अनुशासन बनाए रखने का संदेश दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  चम्पावत: ₹256 करोड़ की लागत से लोहाघाट में संवर रहा बेटियों का भविष्य, CM धामी ने जांची खेल कॉलेज की प्रगति

Select Language

Advertisement