Connect with us

सोशल मीडिया वायरल

राहुल गांधी ने धान की रोपाई की और खेतों में ट्रैक्टर भी चलाया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

दिल्ली से शिमला जाते वक्त सोनीपत के मदीना गांव में रुके राहुल गांधी, किसानों से की बातचीत

कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार को अचानक हरियाणा के सोनीपत के मदीना गांव में रुके। उन्होंने किसानों के साथ खेतों में धान की रोपाई की और ट्रैक्टर से खेत की जुताई भी की।

राहुल गांधी ने खेतों में काम करे किसानों और खेत मजदूरों से  बातचीत कर उनके साथ ही बैठकर नाश्ता भी किया।

यह भी पढ़ें 👉  भारत के प्रथम गांव बद्रीनाथ माणा की इस मां का दर्द सुनकर आपके भी आंसू निकल जाएंगे..

राहुल गांधी दिल्ली से शिमला जा रहे थे। वे जीटी रोड पर कुंडली बॉर्डर पहुंचे तो किसानों के बीच जाने का प्रोग्राम बना लिया और सोनीपत के ग्रामीण इलाके का रुख कर लिया। राहुल गांधी NH 48 से मुरथल होते हुए कुराड़ रोड से बाइपास के रास्ते गोहाना की तरफ रवाना हुए। इसके बाद वे अपने रूट से हट कर करीब 50 किलोमीटर दूर बरोदा विधानसभा क्षेत्र के गांव मदीना में सुबह करीब 6:40 बजे पहुंचे गए। वे भैंसवान-मदीना रोड पर संजय के खेत में जा पहुंचे। मदीना गांव में करीब 2 घंटे बाद राहुल गांधी 8.40 बजे पर रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  17 साल की इस बेटी ने लिवर डोनेट के पिता की बचाई जान
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement